कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

Mar 14, 2026 - 19:55
 0
कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

कठूमर/ दिनेश लेखी। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल, राजस्व अधिकारी भानु प्रताप सिंह तहसीलदार और अधिवक्ता सतेन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।

तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1517 प्रीलिटिगेशन, 713 लंबित प्रकरण और 36 राजस्व प्रकरण चिन्हित किए गए, जिनमें से 330 प्रीलिटिगेशन, 170 लंबित प्रकरण और 32 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 9737000/- रुपये और लंबित प्रकरणों में 54,34,022/- रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार कुल 532 प्रकरणों का निस्तारण कर 15171022/- रुपये का अवार्ड पारित किया गया।
इस मौके पर कर्मचारीगण रीडर महेश चंद शर्मा, रीडर उमेश कुमार सिंघल, तालुका सचिव रूचि शर्मा, अमित सिंह, दौलतराम मीणा, लोकेश कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, योगेश चौहान और बैंक अधिकारीगण सर्वदमन शर्मा, पवन पाराशर, मुकेश गर्ग, उपेन्द्र पाल सिंह, रवि कुमार मीणा, सौरभ ऐरन, मनोज कुमार मीणा, कंवर सिंह मीणा व विद्युत विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................