सुमेरपुर विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा
सुमेरपुर / बरकत खा
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड सुमेरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रोकड़िया हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई विहिप विभाग मंत्री शैतानसिंह जी बिरोलिया के मुख्य मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठन के विस्तार हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की गई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए प्रखंड अध्यक्ष सुमेरपुरकोसेलाव खंड के अध्यक्ष मंसाराम भाटी की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर सुमेरपुर प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है खंड अध्यक्ष कोसेलाव मंसाराम जी भाटी के प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद कोसेलाव खंड की कमान जोर सिंह चारण sahab को सौंपी गई है जोर सिंह जी चारण साहब इससे पूर्व खंड उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे बैठक का मुख्य उद्देश्य मार्गदर्शन करते हुए विभाग मंत्री शैतानसिंह जी बिरोलिया ने आगामी हिंदू समाज के कार्यक्रमों और संगठन की सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राष्ट्र और धर्म के कार्य में समर्पित रहने का आह्वान किया उपस्थिति इस अवसर पर प्रखंड में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी, प्रखंड, खंड एवं ग्राम कार्यकारिणी के सदस्य तथा विभिन्न आयामों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और कोसेलाव से राकेश मेवाडा कलाल खंड सह संयोजक बजरंग दल उपस्थित रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं