तखतगढ़ के गंवई तालाब में गंदगी और गंदे पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर; पाली कलेक्टर से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sep 16, 2026 - 19:02
 0
तखतगढ़ के गंवई तालाब में गंदगी और गंदे पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय गंभीर; पाली कलेक्टर से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका क्षेत्र के ऐतिहासिक गंवई तालाब में पनपती गंदगी और आसपास के मकानों से लगातार छोड़े जा रहे गंदे पानी का मुद्दा अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने पाली जिला कलेक्टर को नियमानुसार जांच कर 7 दिवस के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, तखतगढ़ (गौरव पथ रोड) निवासी छगनलाल देवाजी घांची द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रार्थना-पत्र पेश कर समस्या से अवगत कराया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि शिकायत में उल्लेखित तथ्यों की गहन जांच की जाए तथा की गई कार्रवाई अथवा वस्तुस्थिति से एम.जी.एम.एस. (MGMS) पोर्टल के माध्यम से 7 दिन में रिपोर्ट भेजी जाए।

उल्लेखनीय है कि गंवई तालाब में लगातार समाहित हो रहे दूषित पानी और फैलती गंदगी को लेकर स्थानीय निवासी लंबे समय से आक्रोशित थे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीधे हस्तक्षेप करने और महज शिकायत फॉरवर्ड करने के बजाय 7 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगने से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................