बिसलपुर में नि शुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर आयोजित
तखतगढ़ / बरकत खा
बाली संस्था का मुख्य उद्देश्य तेरा तुझको अर्पण ही सेवा परमार 64 सदस्य मोटर चालित ट्राइसाइकिल से हुए लाभान्वित बाली उपखंड के बीसलपुर में श्री भैरव विद्यालय प्रांगण में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अहमदाबाद एवं श्री भैरव चेरिटेबल ट्रस्ट बीसलपुर के संयुक्त तत्वाधान में संस्थापक श्री राजमल एस जैन के 93 अवतरण दिवस के उपलक्ष में निःशुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर आयोजित हुआ कार्यक्रम के आयोजक अनिल जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ अतिथि एन नयन नामदेवएच डी एफ सी बैंक हेड, मोहन सिंह विधूड़ी, स्टेशन अधीक्षक गगन डी जैन अध्यक्ष, ललित जैन, नरेन्द्र परमार, संस्थापक सदस्य अनिल जैन, मोहनलाल पोकरणा, राजेंद्र नाहर, भंवरलाल जैन, हस्तीमल जैन, महावीर सिंह देवड़ा, बजरंग सिंह देवड़ा ने श्री भेरूजी एवं राजमल जी के तस्वीर को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। शिविर में मंचासिन अतिथियों का माला साफा से स्वागत किया गया। शिविर में निःशुल्क 64 मोटर चालित ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान मशीन, बैसाखी, कृत्रिम हाथ पांव एवं कैलिपर्स आवेदन और जमा फॉर्म के सभी लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। एन नामदेव ने शिविर की सराहना की और भविष्य में भी बैंक का सहयोग संस्था के साथ रहेगा। अनिल जैन ने संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं शिविर के आयोजन लाभार्थियों की सराहना की नरेन्द्र परमार ने राजमल जैन के 93 अवतरण दिवस पर आयोजित शिविर में सहायता लाभार्थी सदस्य बंधुओं को कहा कि आप का पुण्य हमारे पास जमा उसको संस्था ने आपके पास लौटाया तेरा तुझको अर्पण जो कुछ है वो आपका। यह संस्था का मूल उद्देश्य है, हर वर्ष संस्था द्वारा आयोजित शिविर में सैकड़ों सदस्य बंधुओं को निःशुल्क लाभ मिलता है। उक्त कार्य राजमल जैन की प्रेरणा से चल रहा है और भविष्य में भी उक्त कार्य की और अग्रसर रहेंगे। शिविर के लाभार्थी संस्थाओं का एवं समिति का आभार प्रकट किया। मंच संचालन नवीन जोशी ने किया। श्री भैरव नेत्र हॉस्पिटल के मुकेश राजपुरोहित , राकेश वैष्णव एवं जयपुर से कृत्रिम एंबुलेश एवं सहयोगी डॉक्टर टीम का सहयोग रहा। शिविर में सैकड़ों लाभान्वित सदस्य बंधुओं की उपस्थिति रही बिसलपुर में निःशुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर में ट्राई साइकिल से लाभान्वित सदस्य के साथ उपस्थित अतिथि बिसलपुर में निःशुल्क विकलांग साधन सहायता शिविर में उपस्थित अतिथि।