हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विद्यालयों एवं कॉलेजों में देशभक्ति की लहर, युवाओं में दिखा उत्साह

Aug 7, 2025 - 13:38
 0
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

खैरथल-तिजारा, (देवराज मीणा) आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खैरथल-तिजारा जिले में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खैरथल में यह आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में किया गया।

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे की आकृति, राष्ट्रीय प्रतीकों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्ति पर आधारित रंगोली और मेहंदी डिजाइनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और तिरंगे के महत्व को समझाना था।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि 5 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा फहराने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में तिरंगा वितरण के साथ-साथ प्रभात फेरियाँ, निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, देशभक्ति गीत, और नुक्कड़ नाटक जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर ने बताया कि 8 अगस्त को तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी । 11 अगस्त को तिरंगा महोत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा तिरंगा थीम पर आधारित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी एंव तिरंगा बाइक रैली और 12 अगस्त को तिरंगा रैली/यात्रा एवं साइकिल रैली आयोजित होगी। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा सजावट, तिरंगा वस्तुओं की बिक्री और बच्चों व युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................