खाद-बीज विक्रेताओं की समीक्षा बैठक आयोजित; निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने पर होगी कार्रवाई

Apr 13, 2026 - 20:44
 0
खाद-बीज विक्रेताओं की समीक्षा बैठक आयोजित; निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने पर होगी कार्रवाई

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय में सोमवार को मीटिंग हॉल में जिले के समस्त उर्वरक आदान विक्रेताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) भरतपुर खंड भरतपुर देशराज सिंह ने की।
उन्होंने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे उर्वरक, खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें तथा स्टॉक की नियमित जानकारी कार्यालय को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक विक्रेता को निर्देश दिए गए कि वे प्वाइंट ऑफ सेल (पोस) मशीन से ही बिक्री सुनिश्चित करें तथा संबंधित सहायक निदेशक को खुदरा विक्रेताओं की आपूर्ति की पूर्व सूचना दें।
कंट्रोल रूम स्थापित
उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरक नियंत्रण हेतु विभाग द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जिसके नोडल कृषि अधिकारी रूपेन्द्र मीना नियुक्त किए गए हैं। कंट्रोल रूम का नम्बर 8000907075 है, जहां किसानों को उर्वरक विक्रय संबंधी शिकायतों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी किसान को उसकी आवश्यकता से अधिक उर्वरक नहीं दिया जाए। यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचता है या किसी प्रकार की अनियमितता करता है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि राधेश्याम मीणा, सहायक निदेशक कृषि रतन सिंह, मनोज कुमार, कृषि अधिकारी पवन कुमार, मुनीम सिंह, जतन सिंह सहित इफको, आईपीएल, चंबल फर्टिलाइजर, एग्रोसाल्ट कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारी एवं जिले के खुदरा विक्रेता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................