हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारी बैठक आयोजित

Apr 13, 2026 - 20:45
 0
हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारी बैठक आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभागवार पौधारोपण के लक्ष्यों के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आवंटित  लक्ष्यों के अनुरूप पोधारोपण की योजना तैयार कर अभी से स्थान चिन्हित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागवार आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप वन विभाग की नर्सरियों से पौधों का उठाव कर समय पर जियो टैग के साथ पौधारोपण करते हुए देखरेख का प्लान बनाने के निर्देश दिए। सहायक उपवन सरंक्षण सुरेश चौधरी ने बताया कि जिले में हरियालो राजस्थान अभियान में 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें फलदार एवं छायादार पौधे लगाये जाएगें। उन्होने बताया कि वन विभाग की नर्सरी में 10 लाख 55 हजार पौधे तैयार किये जा रहे है जिनमें 60 हजार पौधे पंच गौरव में शामिल कदम्ब के तैयार होंगे।  इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................