श्री सीताराम भटेवाले की 22वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Jul 1, 2026 - 20:01
 0
श्री सीताराम भटेवाले की 22वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

भरतपुर (दिनेश लेखी) श्री सीताराम भटेवाले स्मृति आयोजन समिति के तत्वावधान में समाजसेवी स्वर्गीय श्री सीताराम भटेवाले की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय असीम कृपा मैरिज होम में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी रहे, जबकि मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक बाबूलाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांत संचालक महेंद्र सिंह मग्गो ने की। प्रारंभ में संयोजक रवि कुमार सिंघल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य वक्ता बाबूलाल ने "श्रेष्ठ भारत के निर्माण में हमारी भूमिका" विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति त्याग, समर्पण और परिवार व्यवस्था पर आधारित है। वर्तमान समय में परिवारों का विघटन, पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव तथा सामाजिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि परिवार परंपरा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मंगल भजन, सामूहिक भोजन और पारिवारिक संस्कारों को पुनर्जीवित करना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज आज जाति-पंथ के आधार पर बंटता जा रहा है, जबकि प्रत्येक गांव और शहर में पूरे समाज के लिए एक कुआं, एक श्मशान और एक मंदिर की व्यवस्था सामाजिक समरसता का आधार बन सकती है। पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए उन्होंने अधिकाधिक पौधारोपण और प्रकृति के नियमों के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया।
बाबूलाल ने कहा कि वैश्विक बाजारवाद के प्रभाव में हम अपनी पारंपरिक संस्कृति, वेशभूषा, रहन-सहन और जीवन मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। यदि हम भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाएं और अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें तो भारत विश्व में और अधिक सशक्त एवं अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने स्वः सीताराम भटेवाले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, संगठन क्षमता और कार्यकुशलता से अनेक कार्यकर्ताओं का निर्माण किया, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां भारत के अनुकूल हैं और देश निरंतर विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में महेंद्र सिंह मग्गो ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्व. सीताराम भटेवाले के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर समर्पित भाव से समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों में जुटना चाहिए।
इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र विष्ट ने भजन प्रस्तुति दी। अंत में सह संयोजक योगेश गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है