लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरुद्ध IFWJ का 'हल्ला बोल': धरने के 18वें दिन आक्रोशित पत्रकारों का कल शहीद स्मारक पर महाजुटाव

Apr 15, 2026 - 19:27
 0
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरुद्ध IFWJ का 'हल्ला बोल':  धरने के 18वें दिन आक्रोशित पत्रकारों का कल शहीद स्मारक पर महाजुटाव

जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान में पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों के खिलाफ आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) संगठन का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रशासन की आड़ में एक वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर बुलडोजर चलाने और रंजिशन झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में शहीद स्मारक पर चल रहे धरने का आज 18वां दिन है। राज्य सरकार की संवेदनहीनता और लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में कल, 16 अप्रैल को प्रदेश भर से सैकड़ों पत्रकार जयपुर में जुटेंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाल कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।
वादा खिलाफी से उपजा आक्रोश: उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए थे। प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया था कि मुख्यमंत्री शाम 5 बजे स्वयं ज्ञापन लेंगे, लेकिन यह प्रतीक्षा रात 10 बजे तक खिंचती रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की इसी अनदेखी को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया कि जब तक न्याय का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, धरना अनवरत जारी रहेगा। आज 18 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संकेत न मिलने पर पत्रकारों में भारी रोष है।
जैसलमेर प्रकरण: भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखने की मिली सजा संगठन ने जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र सिंह राठौड़ को दुर्भावनापूर्ण तरीके से निशाना बनाने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पत्रकार और उनके साथियों द्वारा प्रशासन की कमियों को उजागर करने वाली खबरों से नाराज होकर उनके रोजगार को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा गया।
उच्चतम स्तर पर की गई शिकायत: IFWJ ने इस मामले को केवल सड़क पर ही नहीं, बल्कि कानूनी धरातल पर भी मजबूती से लड़ा है। तत्कालीन कलेक्टर के विरुद्ध सभी साक्ष्यों को संकलित कर डीजी एसीबी (ACB) को प्रत्यक्ष रूप से सौंपा गया है। साथ ही, इसकी प्रतियां महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, निदेशक सीबीआई (CBI), कैबिनेट सचिव (भारत सरकार), मुख्य सचिव (राजस्थान), और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को पंजीकृत डाक द्वारा भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
कल की रणनीति: 'अब आर-पार की जंग' कल 16 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में राजस्थान के कोने कोने से भारी संख्या में पत्रकार सम्मिलित हो रहे है। शहीद स्मारक पर सभा के बाद एक विशाल रैली मुख्यमंत्री आवास/कार्यालय की ओर कूच करेगी। ज्ञापन सौंपने के पश्चात संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। संगठन का स्पष्ट कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, यह संघर्ष थमने वाला नहीं है।
आज धरना स्थल पर प्रमुख रूप से गणेश प्रजापति, नकुल शर्मा, बलवीर सैनी, सुनील यादव, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, उमेश लवानिया और खीवराज सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मोर्चा संभाले रखा और एकजुटता का आह्वान किया। कल के कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों के आने का सिलसिला शुरू हो चूका है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................