अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 यूनिट रक्त संग्रहित

Apr 15, 2026 - 19:08
 0
अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 यूनिट रक्त संग्रहित

महवा (दिनेश लेखी) कस्बे की अम्बेडकर कॉलोनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय जाटव समाज संस्था के बैनर तले भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में युवाओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 34 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान ठेकेदार ने सभी रक्तदाताओं को बाबा साहेब की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महवा विधायक राजेन्द्र मीणा रहे, जिन्होंने समाजसेवी बनीसिंह (पूर्व पार्षद) को “जाटव रत्न” सम्मान देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलकर समाज को शिक्षा, एकता और जागरूकता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में भामाशाह के रूप में तारा मिस्त्री को 61,000 रुपये के सहयोग के साथ विशेष सम्मान दिया गया तथा उन्हें घोड़ी पर बैठने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, जो कार्यक्रम का आकर्षण रहा। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और सेवा भावना के संदेश के साथ किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें रामदयाल सोकरिया (उपाध्यक्ष), बनीसिंह (पूर्व पार्षद), मंजुलता (जिला परिषद सदस्य), दीनदयाल ठेकेदार, विष्णु बौद्ध (महवा), हुकुम सिंह रोत, डॉ. लक्ष्मी नारायण, विजेंद्र सिंह बरीदकी सहित अम्बेडकर कॉलोनी के सैकड़ों लोग शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................