पहाडी की तलहटी मे अवैध खनन पुराने पेडों को काटकर मौत की गोद मे सुलाया, जिम्मेदार विभागों के अधिकारी बने मूकदर्शक
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे में पहाड़ी की तलहटी में अवैध खनन को रूकवाए जाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी सीमा मीना को एक शिकायती पत्र सौंपा। गिर्राज चौहान ने बताया कि कस्बे के पुराने सीनियर हाई सैकण्डरी स्कूल भवन के पास पुराना पुलिस थाना रोड़ पर रियासतकालीन भगवान राम के मन्दिर के पीछे ऐतिहासिक किले की पहाड़ी की तलहटी में खनन विभाग की बिना मंजूरी के अवैध खनन कर सैकड़ों की संख्या में पत्थर भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालकर ले जाई जा चुकी हैं।
गिर्राज सिंह चौहान के नेतृत्व में एडवोेकेट रमेश चन्द शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, देवराज चेयरवाल आदि ने जिला कलक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी सीमा मीना को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि पुराना पुलिस थाना मार्ग पर पहाड़ी की तलहटी में रियासतकालीन भगवान राम का मन्दिर हैं। पुराना मकान जो पुजारी के निवास के काम में आता था।
उक्त भूमि से हरे पुराने वृ़क्षों को काट दिया गया। जिसके लिए किसी भी प्रकार की कोई स्वीकृति नहीं दी गई हैं। शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन की जानकारी में होेने के बाद भी जिम्मेदार लोग कार्यवाही करने में असमर्थ हैं। शिकायती पत्र में अवैध खनन को रूकवा कर प्रकरण मे दोषी लोगो के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की पुरजोर मांग की हैं।


