उदयपुरवाटी कस्बे में विप्र समाज के लोगो ने मनाई भगवान परशुराम जयंती; धार्मिक कार्यक्रमो हुआ आयोजन

Apr 19, 2026 - 14:58
 0
उदयपुरवाटी कस्बे में विप्र समाज के लोगो ने मनाई भगवान परशुराम जयंती; धार्मिक कार्यक्रमो हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) कस्बे के कोटड़ी वाले बालाजी मंदिर के पास स्थित परशुराम भवन परिसर में रविवार को विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण कुमार मारवाल द्वारा की गई।

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गौतम मारवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित समाजजनों ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान विप्र समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, ललित जोशी, नवल किशोर शर्मा, अरुण पटेल, महावीर, महंत ब्रजलाल शर्मा, कैलाश मारवाल, सोनू पटेल, ललू भट्टा, हरि दायमा, नवीन शर्मा, अमित कुमार और दीपक महर्षि सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधु मौजूद रहे। समाज के वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................