झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शंखनाद; मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन, 17 से 25 मई तक जुटेगा साधु-संतों का समागम

Apr 25, 2026 - 19:07
 0
झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शंखनाद; मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पूजन, 17 से 25 मई तक जुटेगा साधु-संतों का समागम

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झडाया बजरंग धाम आश्रम पर आगामी 17 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले भव्य 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न किया गया।

भूमि पूजन के उपरांत साधु-संतों की उपस्थिति में यज्ञ स्थल पर विशाल धर्म ध्वजा फहराई गई। इस अवसर पर यज्ञाचार्य डॉ. श्री कृष्णा शर्मा एवं संजय शास्त्री ने धर्म ध्वजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति के गौरव, त्याग और पवित्रता का प्रतीक है। यह ध्वजा अधर्म और नकारात्मकता पर विजय का संकेत देती है।

महायज्ञ के आगाज कार्यक्रम में बल्डा धाम के महंत सीताराम दास जी महाराज, निमोद के महामंडलेश्वर श्री कृष्ण दास जी महाराज, साटिडा धाम के भोला दास जी महाराज और निर्झरा धाम के श्री अवध बिहारी दास महाराज सहित कई प्रतिष्ठित संतों ने शिरकत कर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

 यज्ञ सेवा समिति के मदनलाल भावरिया ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कथावाचक रणवीर भाई शेखावाटी, सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय, कैप्टन रामनिवास ताखर, पूर्व तहसीलदार गजानन शर्मा, महेंद्र तेतरवाल, पूर्व सरपंच श्री लाल यादव, सिरोही सरपंच जेपी कस्वा और डॉ. रामावतार गजराज सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महायज्ञ का मुख्य आयोजन 17 मई से प्रारंभ होकर 25 मई तक चलेगा, जिसमें 108 कुंडों पर आहुतियां दी जाएंगी। यज्ञ समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में सहभागी बनकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................