राजकीय महाविद्यालय खैरथल में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र की हुई स्थापना
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सोमवार को रानी लक्ष्मी बाई केंद्र की स्थापना की गई। रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र की स्थापना छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं आत्मरक्षा कौशलों के विकास के उद्देश्य से की गई है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यवहारिक तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को 24 कार्यदिवस का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास एवं साहस की भावना सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ दीपक कुमार, साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा, राजवीर सिंह मीणा और स्टाफ सदस्य सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल और विक्रम सिंह मौजूद रहे।


