SIR–2026: जिले की सभी विधानसभा में में हुआ शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 का कार्य तीव्र गति, उच्च सटीकता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निरंतर प्रगति पर है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी 779626 गणना प्रपत्रों को ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। शत प्रतिशत उपलब्धि निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है, जो जिले की तकनीकी दक्षता, टीम वर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का प्रतिफल है।
उन्होंने बताया कि जिले में 95.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर ली गई है। जिले की तीनों विधानसभाओं में 37 पोलिंग बूथ पर बीएलओ ने 100% मतदाता मैप कर लिए गए हैं, साथ ही 413 पोलिंग बूथ पर बीएलओ द्वारा 98% से अधिक का मैप कार्य कर लिए गए है। इसी प्रकार किशनगढ़ बास क्षेत्र में 97.58 % मुंडावर में 97.61 % एवं तिजारा में 91.33 % मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है।
जिले की तीनों विधानसभा में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है। जिले में डिजिटाइजेशन कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। 5 दिसंबर को शाम 4 बजे तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में 100% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया जा चुका है। अब तक 779618 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए जा चुके हैं, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। किशनगढ़ बास विधानसभा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 100% प्रगति दर्ज कर 261764 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए हैं। इसके बाद मुंडावर विधानसभा में 100% यानी 241398 फॉर्म ऑनलाइन किए गए हैं। तिजारा विधानसभा में 100% प्रगति के साथ 276464 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है।

