बसंत मित्तल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
खैरथल (हीरालाल भूरानी) रांची के बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने बताया कि कल हुए चुनावों में उनके समधी रांची निवासी बसंत मित्तल ने अपने प्रतिद्वंदी नारनौल के गोपाल शरण गर्ग को 385 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।
सिंघानिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज में दो संस्थाएं कार्य कर रही है जो अग्रवाल सम्मेलन और अग्रवाल संगठन है, आज इन चुनावों के बाद दोनों संस्थाएं राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के सहयोग वाली संस्थाएं बन चुकी है इसलिए दोनों संस्थाओं के अध्यक्षों से उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों संस्थाएं एक साथ मिलकर एक जाजम पर समाज की उन्नति और तरक्की के कार्य करेंगी।
गौरतलब है कि अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल की प्रेरणा से खैरथल में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर सेंटर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है और देश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य संस्था की प्रेरणा और सहयोग से किए जा रहे है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि खैरथल अलवर के प्रथम दौरे के दौरान ही नए बने खैरथल जिले के अग्रवाल समाज के लिए राष्ट्रीय स्तर से सामाजिक कार्ययोजना की सौगात व सहयोग दिया जाएगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया के समधी बसंत मित्तल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खैरथल- तिजारा जिला अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग (टीटू टपूकड़ा), खैरथल अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गर्ग, प्रमोद सिंघानिया,ओमप्रकाश गोयल, लालचंद गोयल, अभिषेक गोयल, महावीर प्रसाद गर्ग, दामोदरप्रसाद गोयल, पूरणचंद गर्ग एवं समस्त अग्रवाल समाज ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की।


