गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, कठूमर में विशाल रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

Apr 27, 2026 - 19:26
 0
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, कठूमर में विशाल रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी)  कस्बे में निःस्वार्थ गौ सेवा दल कठूमर के नेतृत्व में ‘गौ माता सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत सोमवार को डीजे बाजे के साथ विशाल जुलूस निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रमेश खटाना को ज्ञापन सौंपा गया।
इससे पूर्व खाटू श्याम मंदिर परिसर में गौसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रभर से आए गौसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठक में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद गौसेवकों ने बैंड-बाजे, डीजे और भजन-कीर्तन के साथ विशाल रैली निकाली। रैली में शामिल लोग “गौ माता का सम्मान, देश का अभिमान” सहित विभिन्न नारों के साथ पूरे उत्साह से कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरे। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गौ संरक्षण का संदेश दिया गया तथा आमजन से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की गई।
रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां गौसेवकों ने एकत्रित होकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश खटाना को सौंपा।
ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गौवंश की सुरक्षा हेतु कठोर कानून बनाने, अवैध पशु तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने, गौशालाओं को पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। गौसेवकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ माता का विशेष महत्व है, इसलिए उनके संरक्षण के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
 गो सेवा प्रेमी डा.दिगम्बर कठूमर ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में गौशालाओं को सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से गौ संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने गौसेवा को सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जन-आंदोलन बनाने की जरूरत बताई।
प्रमुख मांगें_- गो माता को राष्ट्रमाता,  या राष्ट्रीय सम्मान का दर्जा दिया जाए।, गो सेवा के लिए केंद्र सरकार द्वारा सख्त कानून बनाया जाए।, पूरे देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।, प्रत्येक राज्य में गोशालाओं के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाए।, प्रत्येक ग्राम स्तर पर निराश्रित गोवंश के लिए नंदी शालाएं खोली जाएं।
इस अवसर पर गो सेवा कमेटी अध्यक्ष दिनेश राजपूत, किसान संघ के जिलाध्यक्ष पदम डागुर , खेमचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गिरधर हवलदार, तुषार उपाध्याय, अजय प्रजापत, दिनेश चौहान, अविनाश राजपूत, मोहित चौहान, भूपेश चौबे, गोपी चौधरी, अरुण कुमार, प्रिंस, भारत, देव सहित बड़ी संख्या में गौसेवक, महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................