ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच: हलकारा बास में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ,सजी चौके-छक्कों की महफिल

Aug 23, 2026 - 18:02
 0
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच: हलकारा बास में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ,सजी चौके-छक्कों की महफिल

सकट (अलवर): क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाथलवाड़ा के मंडावरी गांव स्थित हलकारा बास में शनिवार को 'हलकारा प्रीमियर लीग' क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन मैच में दिखा रोमांच: आयोजक कमेटी के समर्थ लाल मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला वीरपुर गांव और सैनी क्रिकेट क्लब सकट के बीच खेला गया। एक कड़े और रोमांचक मुकाबले में वीरपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

24 टीमें लेंगी भाग: इस प्रतियोगिता में सकट ग्राम पंचायत सहित नारायणपुर, नाथलवाड़ा, बीधोता, देवती, राजपुर बड़ा, कुंडला, रामसिंहपुरा, जोनेटा, खेड़ली और धौलान सहित आसपास के क्षेत्रों की कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह: उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत के प्रशासक मुकेश मंडावरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रतन लाल हलकारा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी दीपक शर्मा जोनेटा, राजकुमार मीणा, किरोड़ी मीणा और विक्रम उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजक मंडल के अशोक, सुरेंद्र, समर्थ, श्रीराम, जितेंद्र, कृष्ण, राहुल, छोटेलाल, इंद्राज, नीतू, वीरेंद्र और सियाराम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................