पूजा अर्चना के साथ विधि विधान पूर्वक दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Apr 28, 2026 - 20:07
 0
पूजा अर्चना के साथ विधि विधान पूर्वक दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजर्षि अभय समाज स्थित भर्तृहरि धाम मंदिर का स्थापना दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षौल्लास से विधिवत पूजा अर्चना करके मनाया गया ।
इस शुभ अवसर का शुभारंभ आज 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे विधि विधान पूर्वक पूजा करके अखंड रामायण का पाठ  महेश चंद शर्मा एवं दीपक पंडित द्वारा मधुर कंठ से गाकर प्रारंभ किया गया इससे पूर्व मंदिर परिसर में सभी देवताओं की आरती वंदना करते हुए  भर्तृहरि बाबा की आरती की गई ।
 यह एकदिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन कल 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे  होगा और इसके पश्चात हवन होगा फिर  महाआरती द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तजनों को भोजन प्रसादी कराई जाएगी 
यह संपूर्ण व्यवस्था मंदिर प्रभारी पंडित  महेश चंद शर्मा की देखरेख में उनके साथियों द्वारा की जाएगी जबकि सारे कार्यक्रम संस्था के महामंत्री  राजेंद्र प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................