जिला स्तरीय जनसुनवाई में 55 प्रकरणों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश; आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश—जिला कलेक्टर

Apr 16, 2026 - 19:11
 0
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 55 प्रकरणों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश;  आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश—जिला कलेक्टर

खैरथल (हीरालाल भूरानी) त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत तीसरे गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई  जिला कलक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 55 प्रकरण सुन अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश।
 जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 55 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने, पेयजल की सप्लाई सुचारु कराने, पानी को बहाव को रोकने हेतु नाका बनवाने, फर्जी पट्टा जारी करने, पीएम आवास योजना के तहत बने मकान की जिओ टैगिंग कर नरेगा भुगतान करवाने, इंतकाल खुलवाने, भूमि अवाप्त  का मुआवजा दिलाने, खेत से रास्ता खुलवाने, सड़क ,आवासीय पट्टा बनवाने, नामांतरण, पथरगढ़ी, शमशान से अतिक्रमण हटाने, जमीन  विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने पानी की समस्या के परिवादों पर अधीक्षण अभियंता पीएचईडी को परिवादी के क्षेत्र बंबोरा में जाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पीएम सम्मान निधि योजना एवं पेंशन योजना के लाभार्थियों को मौके पर उनका वेरिफिकेशन करवा कर योजना का लाभ दिलाया।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के प्रति पूर्ण जवाबदेही रखते हुए प्रत्येक समस्या का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि परिवादियों को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यवाही केवल कागज़ों तक सीमित न रहकर धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई देनी चाहिए। साथ ही आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निस्तारित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिकारियों द्वारा किए गए निस्तारण की गुणवत्ता कैसी रही तथा परिवादी के कार्य का वास्तविक रूप से समाधान हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप आमजन को अधिक से अधिक राहत देने के लिये सभी विभाग-अधिकारी मिलकर काम करें ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो सके।
 जनसुनवाई के दौरान विधायक किशनगढ़बास दीपचंद खैरिया, जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर, अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक लालचंद, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रमेश दहमीवाल , सीएमएचओ अरविंद गेट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं वीसी के माध्यम से उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................