मेहंदी भी नहीं सूखी; विवाह के एक दिन पहले दुल्हन की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

Apr 29, 2026 - 21:53
 0
मेहंदी भी नहीं सूखी;  विवाह के एक दिन पहले दुल्हन की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप खैरथल से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, घर में हल्दी-मेहंदी की रस्में चल रही थीं और शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी दौरान दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की और तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

 घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर फैल गई। खैरथल थाने के हेड कांस्टेबल स्वयं प्रकाश ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्रथम दृष्टया परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार का शक या संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दिया है।
 तथा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि जिस घर में आज बारात आनी थी, वहां एक दिन पहले ही इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................