पिकअप वाहन की टक्कर से बाईक सवार घायल ,चालक पिकअप लेकर फरार
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
रैणी थाना क्षेत्र के डगडगा मंडावर सड़क मार्ग पर एक पिकअप चालक ने लापरवाही से पिक अप वाहन चलाकर बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मौका देखकर पिकअप चालक पिकअप सहित फरार हो गया। घायल को 108 की मदद से रैणी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस पहुंची अस्पताल पहुंची। पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है। घायल की पहचान खेड़ली निवासी बनवारी लाल के रूप में हुई वह रैणी क्षेत्र के गांव ड़गड़गा से रिश्तेदारी में मिलने आया था।