झडाया बजरंग धाम में विशाल धर्म सभा संपन्न, 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियों पर हुआ मंथन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झडाया बालाजी मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सीताराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में एक विशाल धर्म सभा और मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईबैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 17 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना और पूर्व तैयारियों की समीक्षा करना था।
यज्ञ की भव्यता पर चर्चा: यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में यज्ञ की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत मंथन किया गया। जून माह में होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभा में विशेष रूप से साउंड सिस्टम की महत्ता पर चर्चा की गई, जिसके लिए विभिन्न साउंड सिस्टम मालिकों से कोटेशन लेकर उनकी तकनीकी क्षमताओं पर विचार-विमर्श किया गया
इस धर्म सभा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और भक्त उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वासुदेव मिश्र चौकड़ी, गजानंद लाटा, सत्यनारायण और भागीरथ मल,खरीटा, बाबूलाल पापड़ा, राकेश पापड़ा और बीरबल जांगिड़, दीप सिंह सैनी (खदरा), अशोक सैनी (खदरा), विकास जांगिड़ और आशीष जांगिड़, मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़, जगदीश रानोली, बद्री प्रसाद शर्मा, रामवतार जांगिड़, हनुमान प्रसाद यादव और कमल (नीमकाथाना) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों और मंदिर कमेटी में भारी उत्साह देखा जा रहा है। महाराज श्री ने सभी भक्तों से तन-मन-धन से इस सेवा कार्य में जुटने का आह्वान किया।


