सकराय धाम में शिवनाथ महाराज के समाधि दिवस पर भंडारे का हुआ आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) शाकंभरी सकराय धाम के पास 500 मीटर की दूरी पर स्थित रावण कुंड के नजदीक परम पूज्य संत शिवनाथ जी महाराज के समाधि दिवस पर भंडारे का आयोजन हुआ l मंगलवार को समाधि स्थल पर महाराज श्री के समाधि समाधि स्थल पर धोक लगाकर मन्नत मांगी l समाधि स्थल पर पूजा करने वाले पुजारी प्रकाश जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनाथ जी महाराज बहुत बड़े सिद्ध पुरुष थे जो कश्मीर नरेश के पुत्र थे जिन्होंने एक दिन में तीन जगह पर समाधि ली थी l पुजारी प्रकाश जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया l महाराज श्री के भक्त मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया l मूलचंद सैनी के अनुसार मंगलवार को आयोजित भंडारे में दिनभर श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l इस दौरान मूलचंद सैनी, सुनील तंवर ,प्रकाश सैनी, अनिल कुमार ,सज्जन चेजारा ,महेंद्र चेजारा ,महेश कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे l
