तखतगढ़ मे हाईवे डिवाइडर के पोल में उतरा करंट, नंदी की दर्दनाक मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Apr 8, 2026 - 10:43
 0
तखतगढ़ मे हाईवे डिवाइडर के पोल में उतरा करंट, नंदी की दर्दनाक मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान) कस्बे के एनएच-325 स्थित जालोर रोड मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग और हाईवे अथॉरिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डिवाइडर पर लगे एक विद्युत पोल में करंट फैलने से उसकी चपेट में आकर एक नंदी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई और बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
खुली केबल ने ली नंदी की जान: - प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्युत पोल के पास बिजली की केबल खुली हुई थी, जिससे पूरे पोल में करंट आ गया। जैसे ही नंदी पोल के संपर्क में आया, उसे जोरदार झटका लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद नगरपालिका के लाइनमैन ने मौके पर पहुँचकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।

प्रशासन की अनदेखी पर सवाल: - स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पोल में करंट की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह हाईवे अथॉरिटी की घोर लापरवाही है। यदि नंदी की जगह कोई राहगीर या बच्चा इसकी चपेट में आता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
गौ रक्षक टीम ने किया अंतिम संस्कार: - सूचना मिलते ही थानाधिकारी शैतान सिंह सारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद गौ रक्षक फोर्स की टीम ने मृत नंदी को एम्बुलेंस की सहायता से सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया, जहाँ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
चेतावनी: -कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर लगे सभी पोलों की तत्काल जांच कर खुली केबलों को ठीक किया जाए। ऐसा न होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है