वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन; हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन

Jun 9, 2026 - 17:19
 0
वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन;  हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन

भीलवाड़ा: (राजकुमार गोयल) पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को भी लक्ष्मी स्वरूपा कन्याओं के साथ यजमानों ने महायज्ञ में आहुतियां दी। महायज्ञ यज्ञाचार्य श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में विधि विधान के साथ 11 कुण्डीय विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में प्रत्येक यज्ञ वेदी पर लक्ष्मी स्वरूपा एक कन्या के साथ यजमानों ने आहुति दी। दूसरे दिन यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व आहुति दे रही कन्याओं का पूजन किया गया। महायज्ञ के माध्यम से राष्ट्र कल्याण के साथ सर्व सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। महायज्ञ 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक होगा।

महायज्ञ के तहत छोटी हरणी हनुमान टेकरी स्थित काठिया बाबा आश्रम परिसर में श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा भक्तिपूर्ण रासलीला की प्रस्तुति का भी सोमवार रात आगाज हुआ। पहले दिन महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला के साथ मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया। इसके तहत पहले दिन मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुति दी गई। मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि उग्रसेन को कारागृह में डाल कंस के स्वयं राजा बन जाने, बहन देवकी का वासुदेव के साथ विवाह होने सम्बन्धी प्रसंग का मंचन किया गया। रासलीला के अंत में मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से माहौल भक्ति रस से सराबोर हो गया। रासलीला के शुरू विशिष्ट अतिथि अशोक मेलाना, पप्पू चपलोत, नंदकिशोर सोनी, शिवराज जाट, रतनलाल जाट, राजकुमार सोनी, नवीन सोनी, भरत सोनी, राजू प्रजापत आदि ने ठाकुरजी की आरती की। रासलीला में महिला पात्रों के रूप में भी पुरूष कलाकार ही प्रस्तुति दे रहे है। प्रस्तुति देने वाले दल में 16 कलाकार शामिल है। रासलीला की प्रस्तुति प्रतिदिन रात 8 बजे से होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है