भीलवाड़ा आगमन पर हरियाणा के प्रमुख समाजसेवी पालाराम सैनी का माली महासभा द्वारा भव्य स्वागत

Jun 9, 2026 - 17:18
 0
भीलवाड़ा आगमन पर हरियाणा के प्रमुख समाजसेवी पालाराम सैनी का माली महासभा द्वारा भव्य स्वागत

भीलवाड़ा, (राजकुमार गोयल) हरियाणा सैनी समाज के प्रमुख समाजसेवी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के करीबी (कैथल निवासी) पालाराम सैनी का भीलवाड़ा आगमन पर माली महासभा द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। सैनी अपने एक दिवसीय दौरे के तहत मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन हेतु भीलवाड़ा पहुंचे थे।

माली महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा ने बताया कि पालाराम सैनी के भीलवाड़ा पहुंचने पर माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली तथा युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उदयलाल माली के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राजनीति में सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त बैठक में पालाराम सैनी ने माली महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। समाज की राजनीतिक स्थिति की जानकारी लेते हुए श्री सैनी ने कहा कि माली समाज को अब सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी, ताकि नीति निर्धारण में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और समाज के माध्यम से जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। इस दौरान माली महासभा, युवा महासभा सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है