पेयजल कनेक्शनों के बाद सड़कों पर रह गए गड्डे, वार्डवासियों ने उठाए सवाल; बरसात से पहले गड्ढे भरवाने की मांग

Jun 9, 2026 - 20:21
 0
पेयजल कनेक्शनों के बाद सड़कों पर रह गए गड्डे, वार्डवासियों ने उठाए सवाल; बरसात से पहले गड्ढे भरवाने की मांग

खैरथल (हीरालाल भूरानी) नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में पेयजल कनेक्शन के नाम पर सड़कों को बार-बार खोदे जाने और बाद में उन्हें ठीक नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। वार्डवासियों का कहना है कि विभाग द्वारा कनेक्शन तो दे दिए जाते हैं, लेकिन सड़क पर बने गड्डों को भरने की जिम्मेदारी कोई नहीं निभाता, जिससे आमजन को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़कों के गड्ढे नहीं भरने से लोग परेशान
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पेयजल कनेक्शन के लिए जगह-जगह सड़कें तोड़ी जाती हैं। कई बार यह भी स्पष्ट नहीं होता कि दिए जा रहे कनेक्शन वैध हैं या अवैध। लोगों का आरोप है कि कनेक्शन के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहता, जिससे कार्यों की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं।
वार्डवासियों के अनुसार कई स्थानों पर वर्षों पहले खोदे गए गड्ढे आज तक नहीं भरे गए हैं। बरसात के मौसम में इनमें पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
नियमों की अनदेखी का आरोप-
नागरिकों का कहना है कि सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी विभाग को सड़क काटने से पहले संबंधित स्थानीय निकाय से अनुमति लेनी होती है तथा कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करना अनिवार्य होता है। लेकिन खैरथल में इन नियमों का प्रभावी पालन नहीं किया जा रहा है।
प्रशासन से की समयबद्ध कार्रवाई की मांग-
 वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए तथा खुले पड़े सभी गड्डों को निर्धारित समय सीमा में भरवाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।
 इस अवसर पर वार्ड निवासी आकाश त्रिवेदी, दीपक गणेश, लोकेश, अशोक, राधे सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है