हरियालो राजस्थान के अंतर्गत लगाए 350 पेड़

Jul 1, 2025 - 17:25
 0
हरियालो राजस्थान के अंतर्गत लगाए 350 पेड़

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
       राजकीय महाविद्यालय खैरथल में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राजस्थान सरकार के कार्यक्रम हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास करते हुए महाविद्यालय परिसर में 350 पेड़ लगाए गए। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरियालो राजस्थान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में 350 पेड़ लगाए। वर्षा ऋतु के आने से पूर्व ही महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने जानकारी दी कि समाज सेवी व पर्यावरणविद् आर. डी. मिश्रा, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक अजीत सिंह, पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित व्यक्तित्व रमेश चंद गुप्ता तथा आयुक्त नगरपरिषद खैरथल के सहयोग से महाविद्यालय में पिछले 4 दिवस से निरन्तर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. दीपक चंदवानी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर में नीम, पीपल, जामुन, बील, कदम्ब, अशोक आदि के 350 पेड़ लगाए। इस अवसर पर रजनदीप, मेघा, कुशाल, बबलू, पंकज, चंचल, याचिका, यश्मी, शालू, अंजली, डालचंद, लोकेश, अंशु, जानवी, रुचिका आदि विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण में योगदान देते हुए महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता, प्रभुदयाल, विक्रम सिंह, कस्तूरी देवी आदि सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................