सड़क सुरक्षा को लेकर पीडब्ल्यूडी की पहल, जागरूकता रैली का आयोजन; रेडियम टेप लगाकर व फूल भेंट कर दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

Dec 18, 2025 - 14:03
 0
सड़क सुरक्षा को लेकर पीडब्ल्यूडी की पहल, जागरूकता रैली का आयोजन;  रेडियम टेप लगाकर व फूल भेंट कर दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड ने बताया कि रैली के माध्यम से आमजन को सड़क यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों पर रेडियम टेप लगाए गए, जिससे रात्रि में वाहनों की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। वहीं वाहन चालकों को फूल भेंट कर सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिशासी अभियंता आदेश यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 800 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आदेश यादव ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................