राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी कलां में नामांकन वृद्धि रैली का हुआ आयोजन

थानाप्रभारी ओमप्रकाश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Jul 9, 2025 - 03:50
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी कलां में नामांकन वृद्धि रैली का हुआ आयोजन

नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकड़ी कलां में प्राचार्य संजय शर्मा की लीडरशिप में सत्र 2024 -25 में बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहे बच्चों के सम्मान स्वरूप तथा राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थी हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अभिभावकों को जागृत करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नारायणपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा बच्चों को साइबर फ्रॉड ,पोक्सो एक्ट, गुड टच -बैड टच, व बाल अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर कहा कि सरकारी विद्यालय  केवल पढ़ाई का ही केंद्र नहीं  है अपितु अच्छे संस्कारों का निर्माण भी करती हैं जिससे बालकों का सर्वांगीण विकास होता है ।नामांकन वृद्धि के लिए सभी के द्वारा किए गए आत्मीय सहयोग के लिए प्राचार्य संजय शर्मा ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एएसआई कृष्ण कुमार शर्मा ,खरकड़ी ग्राम पंचायत सरपंच भागीरथ सैनी, एसएमसी अध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत, भामाशाह किशोर सैनी, जगदीश रेगर ,अभिभावक राम सिंह गुर्जर,जितेंद्र सैनी ,कृष्ण कुमार व्या. अनिल कुमार व्या. सुरेंद्र कुमार व. अ., मूलचंद सैनी व. अ., सुनीता यादव अ., राधा देवी अ., बृजेश सैनी अ. ,राम सिंह कनिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक, विजय कुमार वरिष्ठ सहायक, रामचंद्र पंचायत शिक्षक भागीरथ पं. शि., विक्रम मीणा पदोन्नत प्राचार्य सहित अनेक ग्रामवासी व संपूर्ण स्थानीय विद्यालय तथा नारायणपुर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................