खेरली वैश्य महासभा ने रेखा शर्मा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Jun 12, 2026 - 17:14
 0
खेरली वैश्य महासभा ने रेखा शर्मा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

खेरली (दिनेश लेखी)  कस्बे में वैश्य महासभा खेरली द्वारा रेखा शर्मा हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार खेरली कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। महासभा के पदाधिकारियों ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) अथवा सीबीआई से करवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
महामंत्री शशिकांत बंसल ने बताया कि रेखा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि ज्ञापन में संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच करवाने, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।
इस अवसर पर वैश्य महासभा के महामंत्री शशिकांत बंसल, नगरपालिका चेयरमैन संजय जिंदल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष गोपाल एरण, युवा विंग के उपाध्यक्ष ललित कुमार जैन, कोमलचंद गर्ग, ललित लोढ़ा, अखिलेश चंद्रगुप्ता, युवा मंच के मंत्री गोविंद बछगांव, राकेश गोयल, धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र बिंदल, गोविंद गोयल, निर्मल नरेड़ जैन, अखिल भारतीय वैश्य महासभा के मंत्री अमित गोयल तथा पूर्व उपाध्यक्ष भगवान सहाय गर्ग सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है