जिला कलेक्टर ने 4 साल से लंबित मुख्यमंत्री सहायता कोष के प्रकरणों का किया निस्तारण

राशि के चेक पीड़ितों को किए वितरित

Sep 19, 2024 - 17:35
 0
जिला कलेक्टर ने 4 साल से लंबित मुख्यमंत्री सहायता कोष के प्रकरणों का किया निस्तारण

खैरथल-तिजारा, 19 सितंबर। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत  सहायता राशि तीन लाख रुपए के भुगतान आदेश जारी कर पीड़ितों को चेक वितरित किये गये।  जिला कलेक्टर ने 4 साल से लंबित मुख्यमंत्री सहायता कोष के प्रकरणों का निस्तारण किया ताकि पीड़ितों को। जिसके तहत उन्होंने पीड़ित तायर अली की चार वर्ष पूर्व सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी अकबरी निवासी खिदरपुर तहसील टपूकडा जिला खैरथल-तिजारा को राशि 1 लाख का चैक प्रदान किया गया। इसी प्रकार कुलदीप कुमार की 1 वर्ष 6 माह पूर्व बिजली करंट से  मृत्यु पर उनकी पत्नी संगीता यादव निवासी चांदपुर तहसील मुण्डावर जिला खैरथल-तिजारा को राशि 1 लाख का चेक तथा हारूनी पत्नी चाहत की चार वर्ष पूर्व सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पुत्र शोकिन निवासी अमीरनगर तहसील तिजारा जिला खैरथल-तिजारा को राशि 1 लाख का चेक प्रदान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................