राष्ट्रीय रोबोटिक्स एआई वर्कशॉप में भाग लेंगे रोवर

Oct 24, 2025 - 13:32
 0
राष्ट्रीय रोबोटिक्स एआई वर्कशॉप में भाग लेंगे रोवर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 24 अक्टूबर। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में 25 से 29 अक्टूबर तक स्काउट गाइड केंद्र बेंगलुरू कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय रोबोटिक एवं एआई वर्कशॉप में एमएसजे राजकीय महाविद्यालय के लखन लाल शर्मा तथा लोहागढ़ ओपन क्रू के धर्मवीर सैनी का भाग लेंगे। 
स्थानीय संघ सचिव भानु प्रताप सिंह के अनुसार राष्ट्रीय वर्कशॉप  में स्काउटिंग मूल्यों में प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता, बुद्धिमत्तता, एआई में उभरते करियर के बारे में जागरूकता बढ़ाने संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ द्वारा प्रेरणास्पद जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप के दौरान 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी लखनऊ उत्तर प्रदेश में नवाचार की गतिविधियों को भी समाहित किया जाएगा। राष्ट्रीय वर्कशॉप में भाग लेने हेतु चयन पर सीओ स्काउट देवेंद्र कुमार मीणा, रोवर लीडर अनिल कुमार नागर, विवेक चौरसिया सहित पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................