नगर कस्बे में आयोजित हुआ आत्मनिर्भर किसान अभियान कार्यक्रम

May 6, 2022 - 23:07
 0
नगर कस्बे में आयोजित हुआ आत्मनिर्भर किसान अभियान कार्यक्रम

नगर (भरतपुर, राजस्थान/ लवेश मित्तल) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति भवन नगर में आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में "आत्म निर्भर किसान अभियान" कार्यक्रम का आयोजन आगरा सब जोन की सह प्रभारी राजयोगिनी कविता बहन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया !अतिथियों का सम्मान तिलक ,बैज ,पगड़ी पहनाकर किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन के साथ किया गया! कुमारी शिवानी ने अतिथियों के सम्मान में  स्वागत नृत्य" झूम झूम हर कली "प्रस्तुत किया !कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आरिफ खान प्रधान पंचायत समिति नगर ने अपने उद्बोधन में  कहा कि आज जो हम अन्न खा रहे हैं वह कीटनाशक व रसायनिक से पैदा किया हुआ है जो कि अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है ,ऐसे कार्यक्रमों में हम सभी को हिस्सा लेना चाहिए तथा किसानों तक संदेश पहुंचाना चाहिए तभी  भारतीय किसान आत्म निर्भर किसान होगा!
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रम्हाकुमारी गीता बहन  ने कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग व आत्म निर्भर किसान योजना का परिचय देते हुए कहा इस अभियान का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक करना है  किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए मनसे सशक्त तथा खुशहाल होने के लिए मनोबल की जरूरत है जो आध्यात्मिकता से प्राप्त होती है!
 किसान मोर्चा के अध्यक्ष  नेम सिंह फौजदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा आजादी के 75 वर्ष के तहत मनाया जा रहा आत्मनिर्भर किसान अभियान के लिए मैं  ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार व्यक्त करता हूं ,उन्होंने कहा  भारत एक कृषि प्रधान देश है इसलिए यहां सास्वत एवं योगिक खेती की अति आवश्यकता है जो कार्य यह संस्था कर रही है!
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने अपने उद्बोधन में कहा की कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा संपूर्ण भारत में आत्मनिर्भर किसान अभियान का आयोजन किया जा रहा है ,उन्होंने कहा समाज में फैल रही अंधश्रद्धा, कुरीति ,कुविचार ,कुप्रथा को समाप्त कर स्वर्णिम भारत बनाने की परिकल्पना के साथ किसानों को आर्थिक सामाजिक तथा मानसिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने का संकल्प  लेकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है !नगर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हीरा बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया और कहा राजयोग के अभ्यास से स्वस्थ मन तथा व्यसन मुक्त जीवन बना सकते हैं! डॉक्टर आरिफ खान प्रधान पंचायत समिति नगर  ने ब्रह्माकुमारी संध्या बहन को कलश व ब्रह्मा कुमार ओम प्रकाश भाई को झंडा देकर अभियान का शुभारंभ किया! कार्यक्रम में  तहसीलदार भारत भूषण नगर ,अध्यक्ष सरपंच संघ जाकिर खान एवं लक्ष्मी नारायण व्यवस्थापक भारत गैस ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय साहित्य एवं प्रसाद वितरण किया गया! कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार राम सिंह मुरारी ,महेश ,ओम प्रकाश, मूलचंद ,बब्लेश ,संजय आदि उपस्थित रहे!कार्यक्रम में पंचायत समिति नगर के 42 सरपंचों को आमंत्रित किया गया  !कुशल मंच संचालन ब्रह्माकुमारी संध्या बहन ने किया!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है