डीडवाना को सड़कों की बड़ी सौगात: 11.04 करोड़ रुपए के 16 सड़क कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 18:17
 0
डीडवाना को सड़कों की बड़ी सौगात: 11.04 करोड़ रुपए के 16 सड़क कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

डीडवाना विधानसभा क्षेत्र को मिली 11.04 करोड़ की सौगात, 16 ग्रामीण सड़कों का होगा कायाकल्प

डीडवाना / राजस्थान 

डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11.04 करोड़ रुपए की लागत वाले 16 सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इन स्वीकृत परियोजनाओं के तहत क्षेत्र की लगभग 48.30 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और कायाकल्प किया जाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आवागमन को मिलेगी गति भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से जर्जर और अधूरी पड़ी ग्रामीण सड़कों के बनने से आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल ग्रामीणों का सफर आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का जताया आभार जितेन्द्र सिंह जोधा ने डीडवाना क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सार्वजनिक निर्माण मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृतियां क्षेत्र के प्रति राज्य सरकार की विकासपरक सोच को दर्शाती हैं।

गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान भाजपा नेता ने आश्वस्त किया कि सभी स्वीकृत 16 सड़क निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक टिकाऊ और सुगम सड़क सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने की उम्मीद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................