68 सीड बॉल कार्यशालाओं के बाद 1 करोड़ 4 लाख 35 हजार 804 सीड बॉल का संकल्प पूरा
सुमेरपुर (बरकत खान) पर्यावरण जागरूकता व संरक्षण के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की टीम द्वारा “एक व्यक्ति–एक पौधा मिशन राजस्थान” के तहत चलाए जा रहे “घर का बीज, जंगल पहुंचाओ” अभियान में एक माह में 68 सीड बॉल कार्यशालाएं आयोजित कर शिवगंज, सुमेरपुर, आहोर एवं बाली के 63 विद्यालयों एवं 5 संस्थाओं-सहयोगियों द्वारा आगामी पांच वर्षों में 1,04,35,804 (एक करोड़ चार लाख पैंतीस हजार आठ सौ चार) सीड बॉल बनाने का संकल्प पूरा किया गया। इस वर्ष अब तक 3 लाख से अधिक सीड बॉल गोचर भूमि, पहाड़ियों एवं गांवों की सड़कों के किनारे पहुंचाई जा चुकी हैं।
इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांकली में सीड बॉल कार्यशाला आयोजित हुई। प्रधानाचार्य दलपत सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से आगामी पांच वर्षों में पीईईओ क्षेत्र के अधीनस्थ विद्यालय सहित दो लाख सीड बॉल बनाने का संकल्प लिया। पन्नालाल वेराजेतपुरा ने बच्चों को देशी बीज की जानकारी दी।
ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने अभियान में सहयोगी शिवगंज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बर सिंह राव,महेंद्र सिंह राव, सुमेरपुर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशोर बी. परमार, जीवाराम कुमावत, महेंद्र सिंह, डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा,सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक प्रकाश चंद्र कुमावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र मीणा, सहायक वनपाल किरण कुमार वाडाखेड़ा, वनपाल विक्रम सिंह चामुंडेरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राजपुरोहित एवं स्नेक प्रेमी अशोक सोनी,महावीर इंटरनेशनल शिवगंज सुमेरपुर अध्यक्ष सीए पंकज जैन, गणेश दायमा,भारत विकास परिषद शिवगज सुमेरपुर सचिव डॉ देवेंद्र कुमार शर्मा,राजेश कुमार मालवीया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाना प्रधानाचार्य पुरण कुमार,सीए दीपक सोनी,कवि सोमप्रसाद साहिल, राहुल देवासी, लक्ष्मण कुमार पुरण कुमावत का सहयोगीयो का आभार व्यक्त किया
कुमावत ने महावीर इंटरनेशनल, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, श्री गोकुल मित्र मंडल एवं योग दर्शन ग्रुप सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में बांकली के शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह ने बच्चों में सीड बोल बनाने के प्रेरित किया की वनस्पति ही जीवन है आओ मिलकर धरती का श्रृंगार करें

