कठूमर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा;  विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

Aug 9, 2026 - 16:58
 0
कठूमर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा;  विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

कठूमर (दिनेश लेखी)। नगर पालिका कठूमर की ओर से रविवार को देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नरसीलाल मीणा के निर्देशन में आयोजित रैली को अतिरिक्त विकास अधिकारी विष्णु बंसल ने नगर पालिका कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों, नगर पालिका कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों से पूरे कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली नगर पालिका परिसर से रवाना होकर अहिंसा सर्किल, तहसील कार्यालय एवं मुख्य बाजार सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नगर पालिका परिसर पहुंची।
रैली के दौरान मार्ग में लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर शिब्बो राम सोनी शारीरिक शिक्षक, हितेश गोयल लेखाकार, देवेश भारद्वाज, पवन गुर्जर अध्यापक सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
तिरंगा रैली में शामिल विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने रैली के दौरान व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
नगर पालिका की ओर से कपिल मीणा, जीतू शर्मा, प्रवीण फौजदार, बच्चू सिंह चौधरी, सुरेश गुर्जर, वीरेन्द्र जाटव, सुभाष जाटव, राजवीर बाल्मीकी सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी रैली में शामिल रहे। रैली के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है