बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ राजगढ़: कांवड़ शिविर में उमड़ा हुजूम, भजनों की सुरमई शाम में काफूर हुई कांवड़ियों की थकान

Aug 10, 2026 - 20:00
 0
बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ राजगढ़: कांवड़ शिविर में उमड़ा हुजूम, भजनों की सुरमई शाम में काफूर हुई कांवड़ियों की थकान

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता । राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग स्थित कोठीनारायणपुर में 'शिव कांवड़ परिवार' की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों का विशाल हुजूम उमड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से संचालित इस शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, स्नान और प्राथमिक चिकित्सा सहित सभी आवश्यक प्रबंध बेहद व्यवस्थित रूप से किए गए हैं।

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए पवित्र कांवड़ों को रखने के लिए एक अलग सुरक्षित परिसर बनाया गया है, जहाँ सेवादार दिन-रात मुस्तैदी से पहरा दे रहे हैं। कांवड़ व्यवस्था में जुटे व्यापारी अशोक पंसारी और प्रदीप महावर ने बताया कि दूर-दराज़ से आने वाले शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सेवक तत्परता से जुटे हुए हैं।

भक्ति संगीत से दूर हो रही थकान शिविर में दिनभर सेवा कार्य के साथ-साथ रात्रि में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार सरदार सुरजीत सिंह और जगमोहन सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर कांवड़िये झूमने को मजबूर हो गए और उनकी दिनभर की शारीरिक थकान दूर हो गई।

शिविर में न केवल दूर-दराज़ से आए कांवड़िये, बल्कि आसपास के ग्रामीण भी भोलेनाथ के दर्शन और सेवा में भाग लेकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................