नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा शहर मंडल की बैठक आयोजित; कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित शिशु वाटिका सभागार में शनिवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा शहर मंडल की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी ने नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाया जा सके।
बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं तथा अपने-अपने वार्डों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री जबर सिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष झाबरमल सैनी, गीदाराम सैनी, महामंत्री राजेंद्र ढेनवाल, अशोक सैनी, उपाध्यक्ष रमाकांत महाराज, विनोद कुमावत, घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, तेजस छिपा, शक्ति केंद्र संयोजक सीताराम जांगिड़, ओम प्रकाश सैनी, गिरधारी लाल राठी, चौरे लाल सैनी, यतेन्द्र सैनी मंत्री आनंद सैनी, बाबूलाल कुमावत, विजय कुमार चेजारा, प्रभु दयाल सैनी, नितेश सैनी, राहुल ओला, मुकेश मीणा, महेश सैनी सुरेश सैनी ओमप्रकाश सैनी, प्रदीप कुमार ,मंगलचन्द खारड़िया ,धन्नाराम सैनी ,विनोद सैनी ,रजत मौर्य, नृसिंह प्रसाद असवाल, राम सिंह सैनी ,कैलाश चंद सैनी ,विकास सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

