जयपुर में अष्टाह्निका महापर्व पर त्यागी-व्रतियों और कैलाश मानसरोवर यात्री अनिल जैन गदिया का भव्य अभिनंदन

Aug 9, 2026 - 19:43
 0
जयपुर में अष्टाह्निका महापर्व पर त्यागी-व्रतियों और कैलाश मानसरोवर यात्री अनिल जैन गदिया का भव्य अभिनंदन

जयपुर (कमलेश जैन)। दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म, गायत्री नगर (जयपुर) के प्रबंध समिति के तत्वावधान में आदिनाथ भवन में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी में अष्टाह्निका महापर्व के दौरान कठिन व्रत एवं 9 दिवसीय उपवास रखने वाले त्यागी-व्रतियों की अनुमोदना हेतु आयोजित किया गया था।

​मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में 9 दिवस के अखंड उपवास करने वाले गायत्री नगर निवासी राजकुमार बाकलीवाल, विमला बाकलीवाल, उर्मिला श्रीमाल एवं रेनू बाकलीवाल का प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य महानुभावों द्वारा भावभीना सम्मान किया गया।

  • 7वीं बार कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे अनिल जैन का बहुमान

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि इस अवसर पर जैन समाज के श्रावक श्रेष्ठी अनिल जैन गदिया (बयाना वाले) का भी विशेष अभिनंदन किया गया। अनिल जैन भारत सरकार की ओर से प्रथम बैच में 7वीं बार कैलाश मानसरोवर की दुर्गम यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर लौटे हैं। कार्यक्रम के दौरान अनिल जैन ने मानसरोवर यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और यात्रा की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

  • बैंड-बाजे और बग्गी के साथ निकली शोभायात्रा

त्यागी-व्रतियों एवं मानसरोवर यात्री के सम्मान में मंदिर जी से बैंड-बाजे और बग्गी के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा पुनः मंदिर जी पहुँची, जहाँ स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर व्रतियों का जोरदार स्वागत किया। मंदिर पहुँचकर सभी व्रतियों ने भगवान श्रीजी के समक्ष भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित किए।

​कार्यक्रम में विजय सोगानी, राजेश बोहरा, राकेश छाबड़ा, संजय जैन, बसंत बाकलीवाल, पदम झंझरी, संतोष गंगवाल, संतोष रावका, राकेश पटौदी, वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, कैलाश छाबड़ा, बीना टोंगिया, प्रमिला शाह, अनीता बडजात्या, लता सोगानी एवं मधु छावड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ​सभा का सफल संचालन एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है