आस्था से भरपूर बौराज का कुट्टी मन्दिर, श्रावण मास में प्रतिदिन सजाए जा रहे महादेव
हलैना (विष्णु मित्तल)भुसावर उपखण्ड के गांव बौराज में स्थित सन्तों की तपोभूमि कुट्टी मन्दिर आस्था से भरपूर है और हरवर्ष की भंांति श्रावण मास में प्रतिदिन हर-हर महादेव की भव्य झांकी सजाई और सन्तों की समाधी एवं मन्दिर के दर्शन करने को भारी सख्यां में लोग आ रहे है, ये मन्दिर भरतपुर एवं दौसा जिले के मध्य ग्राम पंचायत दीवली के गांव बौराज में है, जो करीब 500 वर्ष पुराना है। मन्दिर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज एवं दीवली की प्रशासक सरपंच भाग्यश्री मीणा तथा मन्दिर से जुडे भक्तों के द्वारा श्रावण मास,चैत्र मास और दशहरा सहित अन्य पर्व व उत्सवों पर धार्मिक कार्यक्रम होते है।
सरपंच भाग्यश्री मीणा ने बताया कि गांव बौराज स्थित कुट्टी मन्दिर करीब 500 साल पुराना है,जहां सन्तों ने तपस्या की,जिनकी समाधी आज भी मौजूद है, सन्तों की समाधी स्थल पर महिलाएं प्रवेश नही करती है,जो सभी समाधियों के दूर से दर्शन कर मन्दिर पर अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करती है। मन्दिर पर शिवालय, हनुमान, भेरो बाबा, सीताराम, राधाकृष्ण सहित अनेक देव प्रतिमाएं हैं।
पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज के द्वारा मन्दिर की व्यवस्थाए की जाती है और मन्दिर पर आने वाले सन्त व भक्तों को भोजन,जलपान,विश्राम आदि की सुविधाएं की जाती है। उन्होने बताया कि गांव बौराज, दीवली, भुसावर, सलेमपुर खुर्द, भगवानपुर, नगला नाथू,महवा सहित दौसा, भरतपुर, अलवर, करौली, डीग आदि जिले के लोग प्रतिदिन दर्शन करने आ रहे है।

