​विश्व आदिवासी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Aug 9, 2026 - 19:11
 0
​विश्व आदिवासी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

हलैना (विष्णु मित्तल): राजस्थान राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के पावन सानिध्य में हाई कोर्ट नांगल में 'विश्व आदिवासी महोत्सव' का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक महोत्सव में दूर-दराज से पहुंचे हजारों आगंतुकों व श्रद्धालुओं के लिए विशेष निःशुल्क भंडारे, चाय-नाश्ते एवं पेयजल की व्यवस्था की गई।

​भंडारे का यह पुनीत आयोजन दिवली ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा (बोराज) द्वारा कराया गया। सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चले इस विशाल भंडारे में शुद्ध देशी घी से निर्मित प्रसादी तैयार की गई थी। आयोजकों के अनुसार, दिनभर में 50 हजार से अधिक लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की।

  • ​10 वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा

​गौरतलब है कि जगदीश मीणा (बोराज) एवं दिवली की प्रशासक सरपंच भाग्य श्री मीणा पिछले एक दशक से लगातार सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते आ रहे हैं। उनके द्वारा विगत 10 वर्षों से 'श्री गोवर्धन जी महा परिक्रमा' के दौरान भी इसी प्रकार के विशाल भंडारों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें इस वर्ष भी लगभग दो लाख लोगों ने प्रसादी ग्रहण की थी।

​महोत्सव में उपस्थित लोगों और समाजसेवियों ने जगदीश मीणा एवं भाग्य श्री मीणा द्वारा की गई इस व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है