व्यापारी हितों की आवाज़ को मिली नई धार: बयाना के राजेश गोयल बने 'अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच' के राष्ट्रीय मंत्री
बयाना / भरतपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बयाना निवासी प्रमुख समाजसेवी राजेश गोयल की व्यापारिक एवं सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि राजेश गोयल का समाजसेवा, व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है। उनकी इस नियुक्ति से देशभर के व्यापारियों और उद्यमियों की आवाज़ को और अधिक मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि 'अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच' देश के लगभग 30 करोड़ छोटे, मध्यम व बड़े व्यापारियों तथा लघु-कुटीर उद्यमियों का एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन है। संगठन के प्रयासों से ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित केंद्र स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन संभव हो सका है।
सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं राजेश गोयल नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री राजेश गोयल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव तथा भारत विकास परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उनकी इस राष्ट्रीय स्तर की नियुक्ति से बयाना कस्बे सहित पूरे भरतपुर जिले के व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। व्यापारियों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

