नलकूप से केबल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा,पुलिस को सौंपा

Aug 8, 2026 - 23:41
 0
नलकूप से केबल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा,पुलिस को सौंपा

बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)

बावड़ी उपखंड के सोयला में धनारी सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक किसान के नलकूप से केबल चोरी करते समय ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक रंगे हाथों पकड़ा गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और खेड़ापा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंधेरे का फायदा उठाकर काट रहा था केबल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोटाराम पुत्र नरू राम नायक, निवासी प्रेम नगर (खींवसर) के रूप में हुई है। आरोपी शुक्रवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर नलकूप की केबल काटकर कट्टे में भर रहा था और बाइक से फरार होने की फिराक में था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से किसान परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि सोयला व आसपास के क्षेत्र में पिछले काफी समय से किसानों के नलकूपों से लगातार केबल चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, केबल चोरी की घटनाओं पर सख्त अंकुश लगाने तथा पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................