इस्माइलपुर के लिए यातायात साधन नहीं, दो दर्जन गांवों के लोग परेशान

Aug 9, 2026 - 16:50
 0
इस्माइलपुर के लिए यातायात साधन नहीं, दो दर्जन गांवों के लोग परेशान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) विकास के दावों के बीच समीपवर्ती इस्माइलपुर गांव आज भी बुनियादी यातायात सुविधा से वंचित है। किशनगढ़बास और खैरथल के बीच स्थित इस गांव सहित करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 30 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़कें चौड़ी होने के बावजूद बस सेवा शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासी अनिल मानसिंघानी, मुंशीराम गुर्जर, नारायण दास मूलचंदानी, ललित जाजोरिया,  राजकुमार पुजारा ने बताया कि गांव  में स्थित स्वामी वाधूराम के दरबार  में सालभर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए कोई नियमित सार्वजनिक साधन उपलब्ध नहीं है।

श्रद्धालुओं को भी निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ता है। पहले इस रूट पर चलने वाली जीपों का किराया 10 रुपए प्रति यात्री था, लेकिन उनका संचालन बंद हो चुका है। अब ऑटो और ई-रिक्शा ही विकल्प बचे हैं, जो बुकिंग के आधार पर 150 से 200 रुपए तक वसूल रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है