ईद मिलादुन्नबी से पूर्व जुलूस मार्गों की सड़कें दुरुस्त करने की मांग; नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Aug 4, 2026 - 17:36
 0
ईद मिलादुन्नबी से पूर्व जुलूस मार्गों की सड़कें दुरुस्त करने की मांग; नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। आगामी पवित्र पर्व ईद मिलादुन्नबी के मद्देनज़र वार्ड संख्या 21 के निवर्तमान पार्षद मोहम्मद आदिल चौहान एवं सुन्नी नौजवान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से इमाम चौक एवं उससे जुड़े जुलूस मार्गों की जर्जर स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों का प्राथमिकता से पेचवर्क (मरम्मत) कराने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में नगर परिषद प्रशासन को अवगत कराया गया कि ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर इमाम चौक एवं शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर विशाल जुलूस निकाला जाता है तथा कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन भाग लेते हैं। वर्तमान में जुलूस मार्ग की सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह टूट-फूट चुकी है तथा जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इसके कारण आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। सुन्नी नौजवान कमेटी के अध्यक्ष मुस्तफ़ा हसन ने अवगत कराया कि जुलूस इमाम चौक से अकरम कोल्ड ड्रिंक्स होते हुए गौड़ाबास मस्जिद तक, जयशिव चौक, स्टेशन रोड, दो मस्जिद, कर्बला चौक, धूतो चौक एवं गुवाड़ मोहल्ला होते हुए पीर की दरगाह तक जाता है। निवर्तमान पार्षद मोहम्मद आदिल चौहान ने आयुक्त महोदय से विशेष आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए पर्व से पूर्व संबंधित समस्त जुलूस मार्गों की सड़क मरम्मत व पेचवर्क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुन्नी नौजवान कमेटी के अध्यक्ष मुस्तफा हसन सिसोदिया, शहादत अली गहलोत, इस्लामुद्दीन रान्दड़, आशिक अली चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................