10 अगस्त को खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

Aug 9, 2026 - 19:01
 0
10 अगस्त को खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में 10 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 
 10 अगस्त को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत चामरोदा स्थित अटल सेवा केन्द्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत जकोपुर स्थित रा.उ.मा.विद्यालय,
उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत बाघोर स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत मिठीयावास स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत झझारपुर, भुनगड़ा अहीर स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
 ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है