स्वेच्छा से स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर का 18 मीटर साफे से हुआ अभिनंदन

Aug 8, 2026 - 20:13
Aug 8, 2026 - 20:18
 0
स्वेच्छा से स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों का स्नेह मिलन समारोह संपन्न, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर का 18 मीटर साफे से हुआ अभिनंदन


​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। गृह नगर मकराना में स्वेच्छा से स्थानांतरण होकर पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मकराना रोड स्थित वेदिका फार्म बोरावड़ में एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मकराना पंचायत समिति की निवर्तमान प्रधान सुमिता भींचर उपस्थित रहीं।

कर्मचारियों की ओर से पूर्व विधायक श्रीराम भींचर का 18 मीटर लंबे साफे और भव्य माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामदेव पारिक ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुमिता भींचर ने शिक्षा और विशेष रूप से उच्च शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया। कर्मचारियों को कठिन परिश्रम की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य का लक्ष्य दृढ़ संकल्प के साथ ठाना जाए, तो उसे निश्चित रूप से पूरा किया जा सकता है। 

पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने अपने संबोधन में नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजग करते हुए सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और सदैव समाज हित व भलाई के कार्यों में समर्पित रहने का आह्वान किया। समारोह के बिच में आयोजकों कि ओर से आए हुए अतिथियों का मोमेंटो और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

समारोह में नगर परिषद मकराना के आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सबलपुर के व्याख्याता अजीज खान, व्याख्याता श्रीपाल जी, पूर्व सीबीईओ नरेन्द्र सिंह, बख्तवार सिंह राजपुरोहित, श्रवण स्वामी, पोकर राम कड़वा, नील कँवर, छोटूराम बाजोलिया, चंद्र प्रकाश बोरान, सतीश मालिन्डा, बीरमाराम किरडोलिया, नरेश कुमार सोलंकी, धर्मा राम चौधरी, रामनिवास लेगा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है