झुंझुनूं जिले में बनेगी अत्याधुनिक रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी, एक नवंबर से शुरू होंगे प्रवेश; 25 बीघा में तैयार हो रही एकेडमी

Aug 9, 2026 - 19:24
 0
झुंझुनूं जिले में बनेगी अत्याधुनिक रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी, एक नवंबर से शुरू होंगे प्रवेश; 25 बीघा में तैयार हो रही एकेडमी

उदयपुरवाटी / बुगाला (सुमेर सिंह राव)  शेखावाटी क्षेत्र के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अब आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। झुंझुनूं जिले के छऊ गांव में 25 बीघा भूमि पर पीएल दड़िया रेजीडेंशियल क्रिकेट एकेडमी का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां 1 नवंबर 2026 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अकादमी में शेखावाटी सहित राजस्थान और देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ी प्रवेश ले सकेंगे।
एकेडमी के संस्थापक प्यारेलाल दड़िया ने बताया कि उद्देश्य केवल क्रिकेट सिखाना नहीं, बल्कि ऐसे अनुशासित, मानसिक रूप से मजबूत और शारीरिक रूप से सक्षम खिलाड़ी तैयार करना है जो राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि गांवों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उचित मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधनों की है।
अकादमी परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट मैदान तैयार किया जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलियन किस्म की बरमूडा घास बिछाई जा रही है। मैदान निर्माण का कार्य जयपुर के विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है। खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई प्रमाणित एवं अनुभवी कोचिंग स्टाफ, वातानुकूलित रेजिडेंशियल हॉस्टल, अटैच शौचालय व स्नानघर, आधुनिक प्रैक्टिस नेट्स, अत्याधुनिक जिम, स्विमिंग पूल, वैज्ञानिक फिटनेस एवं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित स्पोर्ट्स डाइट तथा नियमित मैच प्रैक्टिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अकादमी में खेल विज्ञान के सिद्धांतों के अनुरूप खिलाड़ियों की दैनिक दिनचर्या तैयार की जाएगी। पौष्टिक भोजन के साथ अंकुरित अनाज, मौसमी फल, अंडे, उबले आलू और अन्य पोषणयुक्त आहार दिया जाएगा। सप्ताहभर के अभ्यास के बाद प्रत्येक शनिवार मनोरंजन संध्या का आयोजन भी होगा, जिससे खिलाड़ियों को तनावमुक्त और सकारात्मक वातावरण मिल सके।
दड़िया ने बताया कि इस पहल को आगे बढ़ाने में जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरिश्चंद्र सिंह तथा जिला खेल अधिकारी राजेश ओला का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है। अकादमी प्रबंधन का लक्ष्य भविष्य में ऐसे खिलाड़ी तैयार करना है, जो भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचकर शेखावाटी का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है